Advertisement

जगदलपुर : लॉक डाऊन के लंबे समय के बाद पहली बार मौत का आंकड़ा शून्य हुआ

जगदलपुर : लॉक डाऊन के लंबे समय के बाद पहली बार मौत का आंकड़ा शून्य हुआ

जगदलपुर : लॉक डाऊन के लंबे समय के बाद पहली बार मौत का आंकड़ा शून्य हुआ
बस्तर जिले में प्रतिदिन दिन औसतन 04-05 लोगों की हो रही थी मौत
जगदलपुर, 24 मई (हि.स.)। बस्तर जिले में पिछले एक पखवाड़े में प्रतिदिन औसतन 04-05 लोगों की मौत हो रही थी। लॉक डाऊन का लंबा समय बीत जाने के बावजूद लगातार हो रही मौतों के बीच रविवार को एक भी मौंत कोरोना से नहीं होने की अच्छी खबर आई, इससे लोगों ने राहत की सांस ली। संक्रमण भी काबू में दिखाई दे रहा है, लॉक डाऊन की वजह से संक्रमण की चेन टूटी है, ऐसा विशेषज्ञों का मानना है। यदि ऐसे ही हालात आने वाले दिनों में भी कायम रहते हैं, तो कोविड संक्रमण के नियंत्रण के संकेत मानी जा सकेगी।
मेकाज से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा लंबे समय के बाद हुआ है, जब कोरोना संक्रमित मरीजों में से किसी की भी मौत रविवार को बस्तर जिले में नहीं हुई है। वहीं पिछले एक पखवाड़े में हर दिन औसतन 04-05 लोगों की मौत कोरोना से हो रही थी। इसके बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉक डाऊन से कोरोना संक्रमण की कड़ी टूटने की वजह से असर पड़ा है और यही वजह है कि अब संक्रमित भी सीमित संख्या में मिल रहे हैं।
मेकॉज डिमरापाल के कोविड वार्ड प्रभारी डॉ.नवीन दुल्हानी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह सही है कि एक भी मौत नहीं हुई हैं और संक्रमण का आंकड़ा कम है। इसके बाद भी सतर्कता बरतना जरूरी है, इससे स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है
जगदलपुर से अमर गुप्ता की रिपोर्ट======
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47