Advertisement

गरियाबंद : हर युवा को मिलेगा मंच, खुल के बोल सकेंगे– जनक ध्रुव

हर युवा को मिलेगा मंच, खुल के बोल सकेंगे– जनक ध्रुव

युवा कांग्रेस ने किया यंग इंडिया बोल सीजन -3 के पोस्टर का विमोचन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

हरेश प्रधान/न्यूज रिपोर्टर/गरियाबंद/युवा कांग्रेस ने संगठन में युवा प्रवक्ताओं के चयन के लिए यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का बुधवार को विमोचन किया। इस प्रतियोगिता से चयन किए गए युवाओं को जिला व राज्य स्तर पर प्रवक्ता पद के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, प्रदेश सचिव अमित मिरी, केशू सिन्हा भी मौजूद थे।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर देश के युवाओं को अवसर दे रही है। ‘यंग इंडिया के बोल’ के जरिए देश की युवा आवाज को एक राजनीतिक मंच मिलेगा, जिसके जरिए वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे। म्यूट तंत्र में जहां-जहां भाजपा एक माइक बंद करने का प्रयास कर रही है, वहा युवा कांग्रेस इस कार्यक्रम से युवाओं को लाखों माइक देगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी की सोच रही है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो, यह कार्यक्रम उनकी सोच को साकार करेगा।
आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के युवाओं को अपनी बात रखने एक मंच प्रदान करना है। यह मंच देश भर के युवाओं को ताकत प्रदान करेगा, जिससे वो खुलकर समाज के सामने अपनी बात को रख सकेंगे। उन्होंने कहा की आज जहां देश में अपनी बात रखने की आजादी खत्म होती जा रही है। वहां कांग्रेस ने युवाओं का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच देने का काम कर रही है। इस मंच में हर युवा बोल सकेगा।
कार्यक्रम के प्रभारी लक्षित तिवारी ने बताया की’यंग इंडिया के बोल’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं से प्रवक्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन गुगल सीट के माध्यम से लिए जा रहे है। युवा अपने भाषण से जुड़े वीडियो इसमें अपलोड करेंगे। इसमें युवा महंगाई, खेल, चुनाव, राजनीतिक, सामाजिक हर क्षेत्र से जुड़े विषय में अपनी बात रख सकते है। उन्होंने बताया की यंग इंडिया के बोल सीजन 3 की एक अप्रैल से शुरवात हो गई है। प्रतियोगिता में 18 से लेकर 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा 25 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदनो की स्कूटनी के बाद जिला स्तर में भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर में चयन होने के बाद युवाओं का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के लिए भी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अंकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी, प्रादेशिक व स्थानीय भाषाओं में होगा। फाइनल प्रतियोगिता जून माह के अंत मे दिल्ली मे आयोजित कि जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57