प्रशांत मिश्रा होंगे छग के नये चीफ जस्टिस

  1. प्रशांत मिश्रा होंगे छग के नये चीफ जस्टिस

    प्रशांत मिश्रा होंगे छग के नये चीफ जस्टिस,


    बिलासपुर।
     छत्तीसगढ़ न्यायालयीन क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबर यह है कि जस्टिस प्रशांत मिश्रा छग के नये चीफ जस्टिस होंगे। जस्टिस मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से सबसे वरीष्ठ जज थे।  अगले माह 1 जून से वे मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। राष्ट्रपति भवन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। यहां बताना जरूरी होगा कि छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पी रामकृष्णन नायर रामचंद्र मेनन सेवानिवृत होने वाले हैं। जस्टिस मिश्रा को मुख्य न्यायाधीश बनाने का निर्देश केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने जारी कर दिया है।

    WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
    file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
    WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)