मैनपुर के आश्रम, छात्रावासों में फुटा कोरोना बम, एक दिन में 43 छात्र – छात्राएं पाॅजीटिव

मैनपुर के आश्रम, छात्रावासों में फुटा कोरोना बम, एक दिन में 43 छात्र – छात्राएं पाॅजीटिव

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मैनपुर बीएमओ डाॅ गजेन्द्र ध्रुव ने लोगो से सावधानी बरतने की अपील किया

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

केशरी साहू /न्यूज रिपोर्टर/ गरियाबंद/मैनपुर। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में एक बार कोरोना संक्रमण ने जबरदस्त दस्तक दी है, बुधवार को मैनपुर के छात्रावास में सैम्पल जांच के दौरान 04 छात्र कोरोना पाॅजिटिव पाये गये तो मैनपुर में हड़कंप मच गया। आज शुक्रवार को मैनपुर क्षेत्र के आश्रम छात्रावास में कोरोना बम फुटा है। एक साथ 39 छात्र छात्राएं कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन के अमला सहित स्वास्थ्य विभाग पुरी तरह अर्लट हो गया है और सैम्पल जांच लगातार लिया जा रहा है।
मैनपुर बीएमओ डाॅ गजेन्द्र ध्रुव ने कहा कि सभी को सावधानी बतरने की जरूरत है
मैनपुर विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ गजेन्द्र ध्रुव ने बताया कि कल बुधवार को एक छात्रावास में चार छात्र कोरोना पाॅजिटव पाये गये थे इसके बाद इसी छात्रावास परिसर में लगे आश्रम में आज गुरूवार को सैम्पल लिया गया जिसमें 24 छात्र कोरोना पाॅजिटव पाये वही हरदीभाठा स्थित गल्र्स छात्रावास में 15 छात्राए कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है एक दिन में 39 कोरोना पाॅजिटव पाये गये है।
ध्रुव ने कहा सर्दी खांसी बुखार आने पर मेडिकल से सीधे दवा खरीदकर सेवन न करे अस्पताल मे बकायदा जाॅच करवाये आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार और क्षेत्र की सुरक्षा है। उन्होने सभी लोगो से सावधानिया बरतने की अपील किया है।