Advertisement

CG NEWS : सड़क में गड्ढे ने ली डेयरी संचालक की जान, बाइक सहित गड्ढे में गिरा अधेड़

बिलासपुर। मंगला-लोखंडी के बीच सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्‌ढे में गिरकर अधेड़ की मौत हो गई है। हादसे में PWD के अफसरों और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माणाधीन सड़क और गड्‌ढे से लोगों को बचाने के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंगला के दीनदयाल आवासीय कॉलोनी रोड से लोखंडी तरफ जाने वाली सड़क को बनाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। बुधवार की रात करीब 10 बजे ऊषा उपवन कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक कृपाल सिंह (63) बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। रात के अंधरे में सड़क में खोदे गए गड्‌ढे में उनका ध्यान नहीं गया और वे बाइक समेत गड्‌ढे में समा गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची और उन्हें बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो गई थी। बाद में एंबुलेंस की मदद से शव को सिम्स भेजा गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47