महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं

रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर/महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा है कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में विवाह संपन्न होते हैं। इस दौरान बाल-विवाह की भी आशंका रहती हैं। कम उम्र में विवाह होने से बच्चे अच्छा स्वाथ्य, पोषण व शिक्षा पाने के मूलभूत अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। इससे कुपोषण, शिशु-मृत्यु दर, मातृ-मृत्यु दर के साथ घरेलू हिंसा में भी वृद्धि देखी गई है। इसे देखते हुए राज्य शासन ने बाल विवाह रोकने की पूरी तैयारी की है।
श्रीमती भेंड़िया ने कहा है की बाल विवाह जैसी समाजिक कुरीति का अंत समाजिक सहयोग और जागरूकता के बिना नहीं हो सकता। समाजिक सहयोग और सूचना से रा़ज्य सरकार को कई बच्चोें के विवाह रोकने में कामयाबी मिली है। श्रीमती भेेंड़िया ने अपील की है कि स्वयं-सेवी संगठन और आमजन आगे आकर बाल विवाह रोकने में सहयोग करें। बाल विवाह की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, पंचायत सचिव, कोटवार या महिला एवं बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारियों को दें।