आंधी बारिश से उड़ा पंडित प्रदीप मिश्रा के आयोजन का पंडाल

भिलाई-दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में 25 अप्रैल से पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले यहां शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। इस आयोजन की तैयारी के लिए पूरा शहर लगा हुआ है। आयोजन समिति ने एक लाख वर्ग फिट क्षेत्रफल में टेंट लगवाया था, जिससे भक्तों को कोई परेशानी न हो। शनिवार को आई तेज आंधी बारिश ने पूरे टेंट को बिगाड़ दिया। आंधी से टेंट का काफी हिस्सा उड़ गया। बताया जा रहा है कि इससे आयोजक को काफी बड़ा नुकसान हुआ था। हालांकि आयोजकों का कहना है कि आयोजन में वो किसी तरह की कमी नहीं होने देंगे। जल्द ही फिर से टेंट को तैयार कराने के लिए उनकी टीम जुटेगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0