छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

Mission 2023: छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीएसपी, बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष केशव प्रसाद के बयान से चढ़ा सूबे का सियासी पारा

रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस बीजेपी, आम आदमी पार्टी, जेसीसी सहित बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा के एक बयान से सूबे का सियासी पारा गरमा गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

Mission 2023: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि, आगामी 2023 आमचुनाव में हम छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बहुजन समाज पार्टी के समर्थन के बगैर प्रदेश में सरकार नहीं बन सकेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

Mission 2023: उन्होंने कहा कि 50 से अधिक सीटों पर जीत का नीला झंडा लहराएंगे। बसपा आलाकमान से चुनाव लड़ने और पार्टी उम्मीदवारों के सर्वे करने की अनुमति मिली है।

Mission 2023: विधायक केशव प्रसाद ने जेसीसीजे पर हमला बोलते हुए कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के निधन के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो गया है। जेसीसीजे नेतृत्व विहीन हो चुकी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!