Advertisement

बिना सब्सक्रिप्शन सर्विस के ट्विटर ने कई मशहूर हस्तियों के लौटाए ब्लू टिक

बिना सब्सक्रिप्शन सर्विस के ट्विटर ने कई मशहूर हस्तियों के लौटाए ब्लू टिक

उमेश प्रधान/ न्यूज रिपोर्टर/ एलन मस्क ने कई प्रभावशाली और मशहूर हस्तियों के ट्विटर अकाउंट्स पर ब्लू टिक लौटा दिए हैं। खास बात ये है कि इन यूजर्स ने इस सर्विस के लिए कोई सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, बावजूद इसके उनके ब्लू चेक को बहाल कर दिया गया है। हाल ही में, मस्क ने घोषणा की थी कि लेगेसी टिक 20 अप्रैल से गायब होने लगेंगे।
लेकिन, अब दुनिया भर में कई प्रभावशाली और मशहूर हस्तियों के ट्विटर प्रोफाइल पर नाम के आगे ब्लू वेरिफिकेशन बैज बहाल हो गए हैं।
अमेरिकी पत्रकार मैट बाइंडर ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें अपना ब्लू टिक फ्री में मिला है। उन्होंने कहा, एलन मस्क ने मुझे ब्लू टिक मुफ्त में दिया और मैं हॉलीवुड सेलेब भी नहीं हूं।
भारतीय पत्रकार निधि राजदान को भी उनका ब्लू टिक वापस मिल गया।
उन्होंने ट्वीट किया: मेरा ब्लू टिक किसी कारण से वापस आ गया है। मैंने इसके लिए कोई भुगतान नहीं किया है।
इसके अलावा, अमेरिकी न्यूज आउटलेट द न्यूयॉर्क टाइम्स को ट्विटर पर बिजनेस वेरिफिकेशन मिला है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसके अलावा, एक अमेरिकी गैर-लाभकारी मीडिया संगठन एनपीआर (नेशनल पब्लिक रेडियो) को ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस मिल गया है, जो अब एक्टिव अकाउंट नहीं है।
भारत में, कई लोकप्रिय हस्तियों ने अपने ब्लू टिक को वापस ले लिया है, जिनमें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, क्रिकेटर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और कॉमेडियन वीर दास शामिल हैं।
ट्विटर ब्लू को भारत में 8 फरवरी को लॉन्च किया गया था, और अब यह वेब पर 650 रुपये के मासिक सब्सक्रिप्शन फीस और मोबाइल डिवाइस पर 900 रुपये में उपलब्ध है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57