Advertisement

CG CRIME NEWS : रेस्टोरेंट में जोरों से चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है यहां हुक्का बार की सूचना पर रविवार की देर रात कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने सीजी प्राइड रस्टोरेंट पर दबिश दी। इस दौरान 7 नग हुक्का पॉट, बड़ी मात्रा में हुक्का फ्लेवर और कोल बरामद किया है। अँजोरा पुलिस ने कार्यवाही के दौरान 12 लोगों को हुक्का पीते पकड़ा है। इनमें रेस्टोरेंट का मैनेजर भी शामिल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राज्य में हुक्का बार पर प्रतिबंध है। राज्य के अलग-अलग भोजनालय, होटल, रेस्टॉरेन्ट सहित अन्य जगहों पर संचालित हुक्का बारों में फ्लेवरयुक्त सामग्री के अलावा तम्बाकू और अन्य मादक द्रव्यों के उपयोग किया जा रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हुक्का बार के अवैध गतिविधि पर संज्ञान लेते हुए हुक्का बारों पर कठोर कार्रवाई करने और समस्त हुक्का बारों को बंद किये जाने के निर्देश दिए थे।

3 साल तक जेल का प्रावधान

जो कोई भी व्यक्ति हुक्का बार का संचालन करते पाया जाएगा उसके खिलाफ गैर-जमानतीय अपराध कायम होगा और 1 से 03 साल तक जेल हो सकती है. इसके अलावा जुर्माना भी निर्धारित किया गया है. इसके अनुसार 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. इसी तरह जो कोई व्यक्ति हुक्का बार में हुक्का के माध्यम से धुम्रपान करते हुए पाया जाता है तो ऐसे में 1 हजार से 5 हजार रुपए तक जुर्माना का प्रावधान है. यह संशोधन अधिनियम तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57