जगदलपुर : हौसला बनाए रखकर फेफड़े 50 फीसदी संक्रमित होने के बावजूद तेजपाल सिंह ने दी कोरोना को मात।

फेफड़ों के 50 फीसदी तक संक्रमित होने के बावजूद जगदलपुर के तेजपाल सिंह ने कोरोना को मात दे दी। तेजपाल ने बताया कि जनवरी में उन्हें कोरोना हो गया था और उनके फेफड़े संक्रमित हो गए थे। डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल काॅलेज में उनका उपचार कराया गया। यहां चिकित्सकों द्वारा किए गए उपचार के साथ ही मेडिकल स्टाॅफ द्वारा की गई देखभाल के कारण जल्द ही स्वस्थ हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें स्वस्थ हो चुके लगभग चार माह हो चुके हैं और अब उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने कोरोना संक्रमित हो चुके अन्य मरीजों से भी अपील की है कि वे कोरोना के दौरान हिम्मत बनाए रखें।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0