9 पूर्व नक्सलियों ने जिला पुलिस के आगे किया आत्मसमर्पण

9 पूर्व नक्सलियों ने जिला पुलिस के आगे किया आत्मसमर्पण

समाज के मुख्यधारा में वापस लौटे 9 पूर्व नक्सलियों ने जिला पुलिस के आगे की आत्मसमर्पण

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM


बलरामपुर/न्यूज रिपोर्टर/मनोज यादव/ बीते कई दशकों से नक्सल वाद के कार्य में लिप्त 9 लोग जिला पुलिस बलरामपुर के आगे आत्मसमर्पण करते हुए समाज की मुख्यधारा में वापस लौटे। बलरामपुर पुलिस लगातार इस तरह के नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए नक्सली कार्य में दसको से सहयोगी या फिर नक्सलवाद में लिप्त होकर घटनाओं को कारित करने वाले लोग आत्मसमर्पण कर रहे हैं। समाज मे वापस लौट रहे हैं।
बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग के समक्ष 9 पूर्व नक्सली आत्मसमर्पण आज किए हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d


सभी पूर्व नक्सली आत्मसमर्पण के साथ कैसे नक्सली कमांडर के चंगुल में आए और कैसे उन्हें बरगला कर या जबरन शामिल किया गया, सभी ने अपना अपना वृत्तांत बताया है कुछ मजबूरी में या फिर कुछ जबरन वहां शामिल किए गए थे।
पूर्व नक्सलियों में..

1. अखिलेश उर्फ अजय कोरवा पिता दिनवा कोरवा उम्र 32 वर्ष साकिन चुनचुना पचफेड़ी पाय बाना सामरीपाठ 2. अखिलेश कोरवा उर्फ मिक्लेश पिता जितन कोरवा उम्र 25 वर्ष साकिन चुनचुना पचपेड़ी पारा थाना सामरीपाठ 3. जंगली कोरवा उर्फ विक्रम पिता जुगेन्द्र कोरवा उम्र 29 वर्ष साकिन पुन्दाग 4. बीरसाय कोरवा उर्फ वीरसाय पिता बंधन कोरवा उम्र 33 वर्ष साकिन चुनचुना पचफेड़ी थाना सामरीपाठ बाना सामरीपाठ
5. दिनेश कोरवा उर्फ दिनेश पिता गोगमा कोरवा उम्र 26 वर्ष साकिन पुन्दाग तिलयाहीांड़ पारा थाना सामरीपाठ6. जय प्रकाश कोरवा उर्फ निर्मल पिता जेठवा कोखा, उम्र 18 वर्ष साकिन चुनचुना पचपेड़ी पाय थाना सामरीपाठ 7. झालू कोरवा उर्फ प्रवीण पिता एतवा कोरवा उम्र 30 वर्ष साकिन चरहू याना सामरीपाठ 8. जवाहिर सिंह पिता कमलेश सिंह जाति खेरवार उम्र 27 वर्ष साकिन पुन्दाग थाना सामरीपाठ 9. सुनवा कोरवा पिता जोखना कोरवा उम्र 50 वर्ष साकिन पीपरावा याना सामरीपाठ
आज दिनांक 25अपैल2023 को 09 पुरुष पूर्व नक्सली, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के समक्ष आत्मसमर्पण किये हैं। आत्मसमर्पित किये पूर्व नक्सलियों में सभी पुन्दाग, पचफेड़ी, चुनचुना, पिंपरढ़ावा जिला बलरामपुर के ही हैं। ये सभी नक्सली, नक्सली कमाण्डर स्पेशन एरिया कमेटी सदस्य विमल यादव के टीम एवं रिजनल कमेटी कम्पनी कमाण्डर नवीन यादव, शेखर कोरवा, जगदीश बूढ़ा, विनय, बीरसाय, रवि आदि कमाण्डर के साथ मिलकर काम किये हैं। सुनवा कोरया द्वारा 1 कि.ग्रा. के लगभग आई.ई.डी. विस्फोटक एवं मिथलेश, अजय व जंगली कोरवा द्वारा भरमार बंदूक कुल 03 नग के साथ आत्म समर्पण किया गया है।
इस कार्यवाही में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) प्रशांत कतलम, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) डी.के. सिंह, थाना प्रभारी सामरीपाठ उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक जेम्स लकड़ा, प्रधान आरक्षक विजय टोप्पो, आरक्षक अनिल तिग्गा, आरक्षक भीम तिर्की, सहायक आरक्षक धर्मेन्द्र सोनी का विशेष योगदान रहा।