रायपुर दक्षिण विधानसभा में 102 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम: बृजमोहन

रायपुर रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को अपने दक्षिण विधानसभा कि भाजपा मंडलों की बैठक ली।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

इस बैठक में उन्होंने भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के संबंध में जिम्मेदार पदाधिकारियों से चर्चा की तथा आगामी 30 अप्रैल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड के वृहद प्रचार प्रसार एवं आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसके तहत विधानसभा की 51 शक्ति केंद्रों में 102 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित होगा।

यह बैठक अग्रवाल के विधानसभा कार्यालय तत्पर में रखी गई थी।

इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे नेता हैं जो रेडियो के माध्यम से अपने मन की बात नियमित रूप से अपने देशवासियों से करते हैं। अपने मन की बात में वे उनके सामने आ रही बातों, मिल रही चुनौतियों, लोगों की समस्याओं, उपलब्धियों व प्रेरक बातों को जनता के साथ साझा करते हैं। उनकी यह बातें निश्चित रूप से लोगों के जीवन को नई दिशा देने में सहायक होता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के हम राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है की प्रधानमंत्री के मन की बात हर घर में सुनी ऐसा प्रयास करना है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 30 अप्रैल दिन रविवार की सुबह विधानसभा क्षेत्र के समस्त शक्ति केंद्रों के 2 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया  जाए।

बैठक में उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान की भी समीक्षा की और मंडलवार जिम्मेदार पदाधिकारियों से जानकारी ली। इस बैठक में भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।