Advertisement

मुख्यमंत्री के लिए पूर्व सीएम की नसीहत, कहा – राजनीतिक बयानबाजी से बचें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नक्सल हमले पर राजनीतिक बयानबाजी नही करने की नसीहत दी है। रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किये गए आईईडी ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह बयान उचित नही है कि हमारे जवान लड़ते हुए शहीद हुए है और पहले कैंप में बिना लड़े शहीद हो जाते थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा की नक्सल घटना प्रदेश के लिए बहुत ही दुखद और कठिन समय है। छत्तीसगढ़ के 11 परिवारों के घर में मातम छाया हुआ है उनके परिजनों के प्रति मै अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं किसी परिवार ने अपना बेटा, भाई और किसी ने पति खोया है। ऐसे शोक के क्षण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनीति कर रहे हैं यह दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि पहले और आज की स्थिति की तुलना नहीं हो सकती शहादत तो शहादत होती है। अपनी बहादुरी से छत्तीसगढ़ के जवान पहले भी लड़ते थे और आज भी लड़ते हुए शहीद हुए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57