अब गोठानो में अतिशेष गोबर से बनेगा सुपर कम्पोस्ट कृषि अधिकारियो को दिया गया प्रशिक्षण

अम्बिकापुर गोठानो में वर्मी खाद बनाने के बाद अतिशेष रह गए गोबर से अब काम लागत तकनीक से सुपर कम्पोस्ट तैयार किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को जिले के वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारियो का एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण वैज्ञानिक डॉ प्रशांत शर्मा के द्वारा दी गई।
प्रशिक्षण में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोठानो में क्रय किए गए गोबर से कम लागत उत्पादन तकनीक द्वारा सुपर कम्पोस्ट तैयार करने एवं आगामी खरीफ सीजन में उपयोग किये जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। राज्य शासन द्वारा गोठानो में वर्मी कंपोस्ट तैयार करने के साथ-साथ राष्ट्रीय जैविक खेती केन्द्र द्वारा विकसित कम लागत उत्पादन तकनीक, वेस्ट डिकम्पोजर का उपयोग करते हुए 40-45 दिन में तैयार जैविक खाद को सुपर कंपोस्ट खाद नाम दिया गया है। सुपर कंपोस्ट खाद की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन भी की जाएगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM