Advertisement

Aaj Ka Panchang 30 April 2023: अप्रैल माह का अंतिम दिन है खास, नोट कर लें पंचांग अनुसार तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 30 April 2023: पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2023 , रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी की तिथि रात्रि: 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी की तिथि प्रारंभ होगी. आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम है. आज वृद्धि योग बना हुआ है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
 
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2023, रविवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि है. वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. आज ही एकादशी की तिथि प्रारंभ हो रही है. इस दिन सूर्य देव की पूजा का उत्तम संयोग बना है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
30 अप्रैल 2023 को पंचांग के अनुसार मघा नक्षत्र रहेगा. मघा नक्षत्र आकाश मंडल का 10वां नक्षत्र है. मघा नक्षत्र सूर्य की सिंह राशि में आता है. नक्षत्र स्वामी केतु है. मघा नक्षत्र के चारों चरण सिंह राशि के अंर्तगत आते हैं. ज्योतिष मान्यता के अनुसार मघा नक्षत्र में जन्मे पुरुष बहुत प्रतिभाशाली होते हैं. ये लोग स्वभाव से काफी मेहनती हैं. इनमें एक विशेष ओर भी पाई जाती है मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2023, रविवार को राहुकाल दोपहर : 5 बजकर 16 मिनट से दोपहर: 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ऊं भूर्भुव:स्व:तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। 
धियो यो न:प्रचोदयात्।।

आज का पंचांग, 30 अप्रैल 2023 (Aaj Ka Panchang 30 April 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: वैशाख
पक्ष: शुक्ल
दिन: रविवार
ऋतु: ग्रीष्म
तिथि: दशमी – 20:30:45 तक
नक्षत्र: मघा – पूर्ण रात्रि तक
करण: तैतिल – 07:30:04 तक, गर – 20:30:45 तक
योग: वृद्धि – 11:15:22 तक
सूर्योदय: 05:41:44 AM
सूर्यास्त: 18:55:28 PM
चन्द्रमा: सिंह राशि
राहुकाल: 17:16:15 से 18:55:28 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:52:08 से 12:45:03 तक
दिशा शूल: उत्तर

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 17:09:38 से 18:02:33 तक
कुलिक: 17:09:38 से 18:02:33 तक
कंटक: 10:06:18 से 10:59:13 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 11:52:08 से 12:45:03 तक
यमघण्ट: 13:37:58 से 14:30:53 तक
यमगण्ड: 12:18:36 से 13:57:49 तक
गुलिक काल: 15:37:02 से 17:16:15 तक
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47