Advertisement

बदरीनाथ मार्ग पर पहाड़ धंसा, रोकी गई चार धाम यात्रा

दिल्ली। चार धाम यात्रा पर मौसम की मार जारी है। ताजा खबर बद्रीनाथ (BADRINATH) धाम यात्रा मार्ग से आ रही है। कोतवाली चमोली क्षेत्र के बाजपुर में पहाड़ी से मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है।

चमोली पुलिस ने यात्रा रोक दी है। इससे पहले शनिवार को एसएचओ श्रीनगर रवि सैनी ने बताया, केदारनाथ और बद्रीनाथ में खराब मौसम के कारण श्रीनगर पुलिस ने एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा रोक दी गई है। श्रीनगर में ठहरने के पुख्ता इंतजाम हैं, यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। यात्रियों से मौसम साफ होने पर अपनी यात्रा जारी रखने की अपील की जा रही है।

हिमखंड टूटा, यात्रियों में कौतूहल

बदरीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत के निचले हिस्से का एक हिमखंड शनिवार (BADRINATH)  को टूट गया। धाम में मौजूद तीर्थ यात्रियों ने भी यह श्य देखा। इसके बाद यह घटना तीर्थ यात्रियों के बीच कौतूहल का विषय बन गई। कुछ तीर्थ यात्रियों ने इसे अपने मोबाइल में भी कैद किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दोपहर करीब दो बजे बामणी गांव से दो किमी आगे नीलकंठ पर्वत के निचले हिस्से का एक हिमखंड तेज आवाज के साथ टूट गया। इससे उठा बर्फ का गुबार पर्वत के नीचे से गुजर रही ऋषि गंगा नदी में समा गया। करीब आधा घंटा तक हिमखंड के हिस्सों का टूटना जारी रहा। इस क्षेत्र में आबादी और मानव गतिविधियां नहीं होने के कारण फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन घटना बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने हिमखंड टूटते देखा तो रोमांचित हो उठे।

धाम में जारी है बर्फबारी

बदरीनाथ धाम (BADRINATH)  में बर्फबारी का क्रम जारी है। शनिवार को यहां तड़के ही बर्फबारी हुई। दिन में मौसम साफ रहने के बाद शाम को फिर बर्फबारी शुरू हुई, जो रुक-रुककर होती रही। जिले में निचले स्थानों पर दोपहर बाद से रात तक वर्षा होती रही। हेमकुंड साहिब में सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते यहां सेना के जवानों को बर्फ हटाने का कार्य रोकना पड़ा। मौसम साफ होने पर फिर बर्फ हटाना शुरू किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57