Advertisement

रसोई गैस की कीमतों में लगातार दूसरे महीने बड़ी राहत, जानें आपके महानगर में कितने हुए दाम

आज नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। वहीँ आज कई चीजों में बदलाव कर दिया गया है। आज से अनचाहे कॉल्स और मैसेज से आपको छुटकारा मिल जाएगा वहीँ PNB ने अपने ATM ट्रांजेक्शन के नियमों में बदलाव कर दिया है। जानें आज से जुड़े सभी बदलाव के बारे में

आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बदल गई हैं। 1 मई से सिलेंडर 171.50 रूपए सस्ता हो गया है। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2028 रुपए की जगह 1856.50 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में दाम 2132 रुपए से घटकर 1960.50 रुपए हो गए हैं। मुंबई में ये 1980 रुपए की जगह 1808.50 रुपए में मिल रहा है। चेन्नई में सिलेंडर 2021.50 रुपए में मिल रहा है।

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम वाला) के दाम 1103 रुपए पर बने हुए हैं। मार्च के महीने में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला था। तब पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG के दाम में 50 रुपए का इजाफा किया था। रायपुर में घरेलु गैस सिलेंडर 1174 रूपए हो गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं तो ये बदलाव आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं है और आप एटीएम से पैसे निकालते हैं और लेनदेन असफल हो जाता है। तो बैंक की ओर से 10 रुपये+GST ली जाएगी।

1 मई से आपको अनचाहे मैसेज और कॉल्स से छुटकारा मिल जाएगा। नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर कंपनी जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने स्पैम कॉल रोकने के लिए अपने सिस्टम में फिल्टर लगा लिए हैं। कंपनियों का दावा है कि AI की मदद से स्पैम मैसेज और कॉल्स नेटवर्क पर ही ब्लॉक हो जाएंगे। अगर आपको कोई स्पैम कॉल्स आएँगे तो कंपनी उसे पहले से ही कंपनी ब्लॉक कर देगी।

आज से टाटा ने भी अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी गई। टाटा मोटर्स ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में औसतन 0.6% की बढ़ोतरी की है।

अगर आप म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं तो निवेशकों का KYC पूरा होना बेहद जरुरु है। सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि उसी ई-वॉलेट का इस्तेमाल म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए करें, जिसका KYC पूरा हो।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57