Advertisement

भूतपूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रामकृपाल साहू प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश महामंत्री बने

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनित कौशिक जी की सहमति से एवं राष्ट्रीय महासचिव माननीय सच्चिदानंद उपासने जी के अनुशंसा से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू जी को प्रदेश महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व देते हुए निर्देशित किया गया है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने गांव गरीब किसान मजदूर युवाओं महिलाओं बच्चे बच्चियों के हित में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं देश में चलाई जा रही है आप इनका व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे
ज्ञात हो कि रामकृपाल साहू पिछड़ा वर्ग किसान परिवार से आते हैं वे विगत 5 वर्षों तक भाजपा के जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं उनके कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी ने बड़ा विश्वास जताते हुए उनका कद बढ़ाया है वे अपने कार्यकाल में कार्यकर्ताओं के प्रिय रहे हैं यह नियुक्ति पत्र इस योजना के प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय आलोक श्रीवास्तव जी ने जारी किया है इस नियुक्ति पर रामकृपाल साहू जी ने कहा कि वे इस दायित्व का पूरे लगन से निर्वहन करेंगे एवं माननीय मोदी जी के जनहित के कार्यों का प्रचार प्रसार पार्टी की मजबूती के लिए करते रहेंगे इस नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी का आभार व्यक्त किया है

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05