Advertisement

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

मांग-शिकायतों से संबंधित 70 आवेदन मिले

उमेश प्रधान /गरियाबंद/जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आये विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों सहित नागरिकों ने कलेक्टर प्रभात मलिक से मुलाकात कर अपनी मांग एवं समस्याओं के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी लोगों की समस्याएं एवं मांग को बारी-बारी से सुना और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिये। जनचौपाल में मांग एवं शिकायतों से संबंधित 70 आवेदन प्राप्त हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

जनचौपाल में ग्राम साजापाली के छगन लाल ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने, ग्राम देवरी की कुंती बाई साहू ने आबादी भूमि का पट्टा प्रदान करने, राजिम के राजू धीवर ने नामांतरण करने हेतु, ग्राम परसट्ठी के महेन्द्र कुमार ने ऋण पुस्तिका बनवाने, ग्राम गंजईपुरी की बिमला बाई ने अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम किरवई की खेमिन साहू, रामेश्वरी ध्रुव, राजिम की ताराबाई, बोईरगांव की पांचोबाई सहित अन्य ने प्रधानमंत्री आवास हेतु आवेदन, ग्राम देवरी की गोमती बाई साहू, पारागांव की मीनाबाई, सोनकुवंर, पार्वती ध्रुव व जयंती ध्रुव ने पेंशन स्वीकृति, ग्राम पंचायत सिहारलटी के ग्रामीणों ने वन अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान करने, ग्राम धुमरगुड़ा के गोकुल लाल ने अपने जमीन का सीमांकन कराने, ग्राम पंचायत गोहेरामाल के आश्रित ग्राम नुआमालपारा के ग्रामीणों ने वन पट्टा प्रदाय करने, रजकटा के शनुराम साहू तथा पारागांव के देवकुंवर ध्रुव ने निःशक्तजन पेंशन, ग्राम सिर्रीखुर्द के गिरधर ने किसान सम्मान निधि राशि दिलाने, ग्राम चिखली, मजरकट्टा व सढ़ौली के ग्रामीणों ने कुकरी नाला पर क्षतिग्रस्त तटबंध को बनवाने सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने, वन अधिकार पत्र, बेरोजगारी भत्ता, भूमि सुधार, जैसे विभिन्न आवेदन प्रस्तुत किया। जनचौपाल में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05