Advertisement

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर जिले सुदूर वनांचल बैगा बाहुल क्षेत्रों के निवासियों हुए रूबरू

कवर्धा : केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर जिले सुदूर वनांचल बैगा बाहुल क्षेत्रों के निवासियों हुए रूबरू

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर जिले सुदूर वनांचल

केबिनेट मंत्री अकबर ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर लगाई जनचौपाल

मंत्री अकबर ग्रामीणों की मांग, समस्या और शिकायतों से हुए रूबरू, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर जिले सुदूर वानांचल बैगा बहुल क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर वहां के निवासियों से रूबरू होकर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर जानकारी ले रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामवासियों के साथ जमीन में बैठकर प्रत्येक नागरिकों से बात कर उनकी समस्या, मांगों और शिकायतों का निराकरण भी कर रहे है। इसी कड़ी में केबिनेट मंत्री अकबर ने ग्राम बांटीपथरा, केसमर्दा, लरबक्की, लब्दा, बोदा, बोरिया और छाटा पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की। इस दौरान मंत्री अकबर ने राशन कार्ड का वितरण भी किया।
मंत्री अकबर ने कहा कि ग्राम मुख्यालय में भेंट मुलाकात रखने का उद्देश्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेना है। साथ ही ग्रामीणों से सीधा संवाद कर मांग, शिकायत और समस्याओं को जानकर उसे दूर करना है। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी बात सीधा मंत्री के सामने रखी। केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि सभी समस्याओं, मांग और शिकायतों को नोट किया गया है, परीक्षण के बाद सभी पर उचित कार्यवाही करते हुए मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मुख्यालय में ग्रामीणों से संवाद करके योजनाओं के फिटबैक लेना है। जिससे उनकी आवश्यकताओं और जरूरतों को जानकर उसके अनुरूप योजना तैयार कर सके। जिससे सभी लोगों को लाभ मिल सके। इस दौरान उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राशन कार्ड, राजीव युवा मितान क्लब, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, धान खरीदी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र सभी को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए आर्थिक समाजिक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है, जिसके आधार पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन किया जा सकेगा और सभी को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, लमतु बैगा सहित क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण उपस्थित थे।
मंत्री अकबर ने कहा कि हमने सरकार बनाने से पहले जनता से जो वायदा किए थे। उन सभी वादों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के अल्पकालीन ऋण माफ किया गया। जिले के 75 हजार 450 किसानों का 455 करोड़ 65 लाख रूपए ऋण माफी स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के 72 लाख परिवारों के लिए राशन कार्ड बना कर दिया। आने वाले इस चार वर्षों में समय के साथ परिवार का विभाजन हो रहा है, अब फिर से उन परिवारों द्वारा नया राशन कार्ड अथवा वर्तमान राशन कार्ड का विभाजन करने की समस्या संज्ञान में लाई गई। राज्य सरकार ने ऐसे सभी परिवारों को अब राशन कार्ड बना कर दे रहे है। प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों के आर्थिक विकास के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बनाई गई है। राज्य सरकार द्वारा वनोपज संग्रहण से जुड़े प्रदेश के लाखों परिवारों के विकास के लिए 7 प्रकार के वनोपज बढ़ाकर 65 प्रकार की वनोपज की खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए किया गया है। मंत्री अकबर ने ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाकर सुपोषण से मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश के युवाओ के लिए गांव-गांव में राजीव युवा मितान क्लब बनाकर युवाओं को शासन और प्रशासन से जोड़ा जा रहा है। श्री धनवंतरी मेडिकल खोलकर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। हॉट बाजारों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री हॉट बाजर क्लीनिक योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा है कि शासन के विभिन्न योजनाओं के अलावा भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों की मांगों और समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी कर रहे है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05