Advertisement

जल आंदोलन को जन आंदोलन‘ बनाने के नारे के साथ मनाया जा रहा अमृत महोत्सव

कोण्डागांव, 27 मई 2021भारत सरकार द्वारा भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत् मनरेगा अंतर्गत जिले में जलसंरक्षण एवं संवर्धन हेतु डबरी, तालाब, कच्चीनाली, ब्रशहुड, हाईक, कुंआ, रिचार्ड पिट, लूज बोल्डर जैसे लगभग 153 कार्य इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किये गये हैं। कोण्डागांव जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत् ग्राम पंचायतों में कोटवारों के द्वारा प्रत्येक वार्ड, गली-मोहल्लों में जाकर मुनादी करते हुए जल संचय, संरक्षण तथा संवर्धन हेतु संदेश दिया जा रहा है साथ ही लोगो को जल संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए ‘जल आंदोलन को जन आंदोलन‘ बनाने के नारे के साथ उन्हे जल संरक्षण की शपथ दिलाई जा रही है। इसके साथ ही लोगों को ग्राम के विकास एवं जल संरक्षण के लिए श्रमदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इससे प्रेरित होकर ग्रामवासियों एवं मनरेगा श्रमिकों ने उत्साह के साथ जनपद पंचायत कोण्डागांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजागांव के डुगरी तालाब एवं ग्राम पंचायत पल्लीजल में जल संरक्षण हेतु श्रमदान किया गया साथ ही मनरेगा अंतर्गत चल रहे इस कार्य में कार्यस्थल पर जल शपथ लेते हुए कहा कि हम सब मिलकर जल की एक-एक बूंद को बचाएंगे एवं गांव के पानी को गांव में सदुपयोग कर गांव में एकत्रित करेंगे एवं कोविड-19 से संबंधित सावधानी रखते हुए मनरेगा के कार्य करने का भी संकल्प लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47