Advertisement

Gold Silver Price Today : सोने-चाँदी के कीमतों में तेजी, यहाँ से चेक करें ताजा भाव

Gold Silver Price Today : शादियों के सीजन में सोने-चाँदी खरीदने वालो को बड़ा झटका लगा है। बीते कई दिनों से एक रेंज में चल रहे सोने के भाव आज अचानक 670 रुपये बढ़ गए। वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में भी 1100 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।

HDFC सिक्योरिटीज के अनुसार मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 670 रुपये की तेजी के साथ 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में सोना 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी भी 1,150 रुपये की तेजी के साथ 76,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

Gold Silver Price Today : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक – कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा, ’दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत 670 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।’ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 2,015 डॉलर प्रति औंस और 25.34 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57