Advertisement

बेमेतरा : अन्य राज्यों/जिलों मे जाने हेतु ई-पास की आवश्यकता नही

बेमेतरा 27 मई 2021बेमेतरा जिले मे कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जिले को 10 अप्रैल 2021 से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। जिसके तहत अंर्तजिला आवागमन हेतु ई-पास तथा अन्तर्राज्यीय आवागमन हेतु मैनुअल पास की प्रक्रिया अपनाई गई थी। 25 मई 2021 से राज्य शासन द्वारा कंटेनमेंट जोन समाप्त करने के संबंध मे निर्देश प्राप्त होने पर अब ई-पास तथा अंतर्राज्यीय पास जारी करने की कार्यवाही समाप्त हो गई है। अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान ने बताया कि अब अन्य राज्यों/जिलों मे जाने हेतु ई-पास व अंतर्राज्यीय पास की आवश्यकता नही होगी। बेमेतरा जिले मे इस अवधि मे कुल 3113 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमंे सम्यक विचारोपरांत 1341 अर्तजिला ई-पास जारी किया गया व 1772 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त किये गये। इसी तरह 165 अंतर्राज्यीय ई-पास इस अवधि मे जारी किये गये थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47