राजनांदगांव : जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

राजनांदगांव : जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

शासन के निर्देशानुसार फसलों से संबंधित क्षेत्राच्छादन की जानकारी समयवधि में वरिष्ठालय को प्रेषित करने जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में नियंत्रण कक्ष का संचालन कार्यालयीन समय प्रात: 10 बजे से शाम 5.30 तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष से फसल क्षेत्राच्छादन, वर्षा, बीज, उर्वरक, कल्चर, कीटनाशक, औषधि एवं अन्य आदान सामाग्रियों का डबल लॉक तथा सिंगल केन्द्रों में भंडारण व वितरण, गुण नियंत्रण एवं कीटव्याधि नियंत्रण व्यवस्था के साथ-साथ संस्थावार एवं निजी क्षेत्र में भंडारित-वितरित आदान सामग्रियों की अद्यतन प्रगति के साथ ही फसल बोनी की स्थिति एवं अग्रिम धान नर्सरी, धान के बदले अन्य फसलों की क्षेत्राच्छादन की जानकारी समयावधि में वरिष्ठालय को प्रेषित की जाएगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

नियंत्रण कक्ष में सहायक संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर को जिला नोडल अधिकारी व बीज, उर्वरक, कीटनाशक, गुण नियंत्रण निरीक्षक संबंधी सभी कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भारतभूषण देवांगन को नियंत्रण कक्ष उप सहायक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एनके टेम्भरे को नियंत्रण कक्ष सहायक पौध व कीटनाशक गुण नियंत्रण कक्ष, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी महेन्द्र माहला को नियंत्रण कक्ष सहायक बीज व उर्वरक गुण नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नियंत्रण कक्ष में वाहन चालक श्री पूरन सिंह एवं भृत्य श्री लोकेश चंद्रवंशी की ड्यूटी लगाई गई है।