जिले मे अब ढ़ाबा के संचालन का समय रात्रि 10 बजे तक

बेमेतरा 27 मई 2021कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने एक संशोधित आदेश जारी कर जिले के नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अंचल/राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित ढ़ाबा के संचालन का समय प्रातः 06 बजे से 08 बजे तक निर्धारित किया गया था। वर्तमान मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर से होकर गुजरने वाले ट्रकों/परिवहन संबंधी अन्य वाहनों के चालक परिचालक व आमजन की सुविधा हेतु ढ़ाबा संचालन मे वृद्धि कर रात्रि 10 बजे तक संचालन की अनुमति दी जाती है। कार्यालय द्वारा जारी आदेश की शेष कंडिका पूर्ववत रहेगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0