Advertisement

बलरामपुर: नगर पंचायत के गेट पर पार्षदों ने क्यू जड़ा ताला क्या हैं मामल देखे यह खबर

नगर पंचायत के गेट पर पार्षदों ने क्यू जड़ा ताला क्या हैं मामल देखे यह खबर

राजपुर/बलरामपुर/मानोज यादव/न्यूज रिपोर्टर/जिले के राजपुर में नगर पंचायत एवं अध्यक्ष के मनमानी रवैया से परेशान होकर आज कांग्रेसी पार्षदों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया और लगभग 2 घंटे तक कार्यालय के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया।तहसीलदार और नपं सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर पार्षदों को शांत कराया और लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि नगर पंचायत में सीएमओ और नपं अध्यक्ष लगातार निर्माणकार्यों को लेकर मनमानी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के 3 करोड़ रुपये की राशि का कुछ वार्डों में बंदरबांट कर लिया गया है और कांग्रेसी पार्षदों को उपेक्षित किया गया है।कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि नपं के सीएमओ और अध्यक्ष ने बन्द कमरे में बैठकर 3 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया था इस सम्बंध में कार्रवाई के लिए पार्षदों ने एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा था लेकिन एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नही होने पर उन्होंने आज कार्यालय में तालाबंदी कर दिया।तालाबंदी के दौरान समस्त कर्मचारी को बाहर कर दिया गया था।लगभग 2 घँटे तक बवाल होने के बाद तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा मौके पर पहुंचे और उन्होंने पार्षदों को लिखित आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47