Advertisement

सुरेन्द्र साहू को ओबीसी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम साहू ने सरगुजा जिला के ओबीसी महासभा का जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति।

प्रभा आनंद सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/ सरगुजा- लखनपुर निवासी सुरेन्द्र साहू को ओबीसी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम साहू ने सरगुजा जिला के ओबीसी महासभा का जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि ओबीसी महासभा पुरे छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग के लोगों को संगठित करने का लगातार प्रयास कर रहा है। जिसके तहत जिला सरगुजा में सुरेन्द्र साहू को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। सुरेन्द्र साहू वर्तमान में साहू समाज सरगुजा जिला के उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं । सुरेन्द्र साहू पुर्व में सर्व पिछड़ा वर्ग महासभा सरगुजा के जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। सुरेन्द्र साहू अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। सुरेन्द्र साहू ने कहा है जल्दी हि पुरे सरगुजा जिले में निवासरत पिछड़े वर्ग के लोगों को संगठित कर जिले का कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। जिसमें सभी पिछड़े वर्ग के लोगों को का प्रतिनिधित्व होगा। सुरेन्द्र साहू को ओबीसी महासभा के सरगुजा जिला के अध्यक्ष बनने पर अनेक लोगों ने बधाई दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57