अनवर ढेबर को स्पेशल कोर्ट में किया गया पेश, ईडी मांग सकती है 14 दिन की रिमांड

रायपुर। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद ढेबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है। ईडी पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांग सकती है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बता दे कि राजधानी के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एजाज और अनवर ढेबर को ईडी ने नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था। मेयर अपने समर्थकों के साथ ईडी ऑफिस पहुंचे थे, लेकिन अनवर नोटिस के बावजूद नहीं गए थे। इसी वजह से शुक्रवार देर रात उन्हें हिरासत में लिया गया। आज दोपहर इन्हे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनके साथ होटल के जीएम को भी हिरासत में लेने की चर्चा है.