Advertisement

बाराती स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पल्टी दो युवक की मौत शादी की खुशी मातम में ।

बाराती स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पल्टी दो युवक की मौत शादी की खुशी मातम में ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

दिनेश बारी/ न्यूज रिपोर्टर/ लखनपुर/ बीते दिन एक तेज रफ्तार वाहन ने दो ज़िन्दगीया छिन ली। शादी की ख़ुशी मातम में बदल गई। दरअसल मामला थाना क्षेत्र लखनपुर के ग्राम रजपुरीकला राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप का है। जहां बीते 5 मई दिन शुक्रवार के शाम करीब 8 से 9 बजे के दरमियान एक तेज रफ्तार बाराती स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई वाहन में 7 लोग सवार थे। प्रत्येक्ष दर्शियों की मानें तो दुर्घटना इतना भयानक था कि कार 50 फीट दूर सड़क किनारे जा गिरी।
एक युवक कमल सिंह पिता रोहणी प्रताप सिंह उम्र तकरीबन 25 वर्ष सनूकत ग्राम जेजगा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। तथा एक दूसरे युवक अशोक सिंह पिता सुखराम सिंह उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम नरकालो की मौत ईलाज के दौरान अम्बिकापुर में हो गया। इस हादसे में वाहन चालक विकास सिंह पिता लखन सिंह निवासी ग्राम जेजगा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
स्कार्पियो में अन्य दूसरे सवार सत्येन्द्र सिंह के सिर में एवं गोविन्दा के जिस्म के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों का ईलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि स्कार्पियो कार ग्राम जेजगा से पतराटोली सलका के लिए बारात लेकर गई हुई थी।
परन्तु कुछ सामान खरीदारी करने वाहन में सवार सभी बाराती लखनपुर आ रहे थे।
बिलासपुर अम्बिकापुर मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम रजपुरीकला के पास सामने से आ रहे ट्रक एवं सड़क में राहगीरों की भीड़ को बचाने के फिराक में स्कार्पियो कार चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार कस्तूरबा आश्रम के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने दो ज़िन्दगी छिन ली।
सूचना पर लखनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच 112 के जरिए घायलो को जिला अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणो के बताये मुताबिक खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन शनिवार को जिला अस्पताल में दोनों मृत युवकों के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था । तथा घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं हो सकी थी।
दोनों युवकों के मौत से ग्राम जेजगा तथा नरकालो में शोक का माहौल निर्मित है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05