Advertisement

प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं प्रबंधन हेतु एनजीओ काॅर्डिनेशन सेंटर स्थापित

जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष 01 जून से होगा प्रारंभ, दूरभाष जारी

कोण्डागांव, 28 मई 2021/ जिले में मानसून के प्रवेश से पूर्व बाढ़ अतिवृष्टि आदि के प्रभावों से बचने एवं राहत बचाव कार्यों हेतु कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार कलेक्ट्रेट में कक्ष क्रमांक 38 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है। यह नियंत्रण कक्ष 01 जून से प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए राहत शाखा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बाढ़ एवं अतिवृष्टि की दशाओं में आपदा नियंत्रण कक्ष में दूरभाष क्रमांक 07786-242768 पर सम्पर्क किया जा सकता है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु प्रभारी के रूप में भू-अभिलेख अधीक्षक सुंदरलाल घृतलहरे को नियुक्त किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 01 जून से मानसून के विदा होने तक क्रियाशील रहेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले में मानसून ऋतु के दौरान आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, रोकथाम में सहायता एवं प्रबंधन में प्रशासन के साथ अक्सर अशासकीय संस्थाओं द्वारा कदम से कदम मिलाकर लोगों की सेवा एवं सहायता की जाती है। ऐसे में प्रशासन एवं अशासकीय संस्थाओं के मध्य समन्वय की आवश्यकता होती है। जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आदेश जारी कर जिला स्तर पर एनजीओ काॅर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत् जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक 36 में एनजीओ काॅर्डिनेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47