छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

’द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री करे राज्य सरकार : सरोज पांडे

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी की सांसद (राज्यसभा) डॉ. सरोज पांडे ने ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की मांग की है। डॉ.  पांडेय ने कहा कि द केरला स्टोरी वास्तव में छत्तीसगढ़ की भी स्टोरी है, यह देशभर की स्टोरी है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

भाजपा सांसद ने कहा कि’ द केरला स्टोरी’ भारतीय समाज की सभी बेटियों को जागरूक करने, उन्हें लव जिहाद जैसी साजिशों से सावधान करने और उन्हें आतंकवाद का टूल्स बना देने की साजिश के विरुद्ध भी जागरूक करेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की चल रही चर्चाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इन चर्चाओं से स्पष्ट है कि कांग्रेस सामाजिक सद्भावना को नष्ट करने वाली आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है। ‘द केरला स्टोरी’ आतंकवादियों की छद्म नीतियों की साजिशों का पर्दाफाश करने वाली फिल्म है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि देश की कांग्रेस सरकार यदि वास्तव में छत्तीसगढ़ की बेटियों की भला चाह रही है तो ‘द केरला स्टोरी’ को छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित नहीं, बल्कि टैक्स फ्री करने की घोषणा करे। जब-जब आतंकवाद के खिलाफ समाज को जागरुक करने की कोशिश होती है, आतंकी साजिश को बेनकाब कर आतंकियों पर कार्रवाई की जाती है, तब-तब कांग्रेस के पेट में मरोड़ क्यों होने लगता है? आखिर क्यों कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में आतंकियों के सामने हर बार घुटने पर आ जाती है?

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!