Advertisement

केरल में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या 22 हुई, बचाव अभियान जारी

केरल में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या 22 हुई, बचाव अभियान जारी

केरल। केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर के पास एक भीषण हादसा हो गया है। यहां एक पर्यटक नौका के पलट जाने से 22 लोगों की मौत हो गई है। बचाव कार्य जारी है। मंत्री वी अब्दुराहमान ने पुष्टि की है और बताया है कि केरल के मलप्पुरम जिले में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

पीएम मोदी ने जताया दुख
घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि केरल के मलप्पुरम में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल

पीटीआई की खबर के मुताबिक केरल में मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में तुवलथिरम समुद्र तट के पास रविवार शाम को करीब 30 यात्रियों से भरी एक हाउसबोट के पलट जाने और डूब जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे। पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास के साथ बचाव अभियान का समन्वय कर रहे केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहीमन ने कहा कि हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई और उनमें से ज्यादातर बच्चे थे जो स्कूल की छुट्टियों के दौरान सवारी के लिए आए थे।

घटनास्थल का दौरा करेंगे सीएम विजयन, आधिकारिक शोक घोषित
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि सीएम विजयन सोमवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। बयान के अनुसार, सोमवार को आधिकारिक शोक का दिन घोषित किया गया है और पीड़ितों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया
मलप्पुरम नाव हादसे पर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, केरल के मलप्पुरम में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं जीवित बचे लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हूं।”

राहुल गांधी ने जताया शोक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “केरल के मलप्पुरम में एक हाउसबोट के डूबने की खबर से व्यथित हूं। उन सभी के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बचाव अभियान में अधिकारियों की मदद करने की अपील करता हूं।”

मरने वालों में ज्यादातर बच्चे
पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास के साथ बचाव अभियान का कॉर्डिनेशन कर रहे केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमन ने बताया कि जिन अस्पतालों में नाव के अंदर फंसे लोगों को निकालकर भर्ती किया गया है उनसे मिली जानकारी के आधार पर 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं जो स्कूल की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए आए थे। घटना रविवार की शाम सात बजे मलप्पुरम के ओट्टूमपुरम के थूवलथीरम में हुई। अब्दुरहीमन ने कहा कि गंभीर हालत में चार लोगों को कोट्टाकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि 20 शवों में से 15 की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि नाव को तट पर लाया जा रहा है। नाव के अंदर से और शव मिलने की संभावना है।’

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47