Advertisement

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा 30 बिस्तर के कोविड सेंटर का वर्चुअल शिलान्यास

रायपुर, 29 मई 2021स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा आज अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से सूरजपुर जिले की विकासखण्ड प्रतापपुर की ग्राम पंचायत खोरमा में नवनिर्मित 30 बिस्तरीय कोविड अस्पताल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा, स्वास्थ्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि राज्य सरकार कोविड संक्रमितों के उपचार के लिए ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने आवश्वस्त किया कि इस कोविड केयर सेंटर में किसी भी प्रकार के संसाधन की कमी नहीं होने की दी जाएगी। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि इस कोविड सेंटर में डॉक्टर प्रतिदिन भर्ती मरीज से मिलकर उनके स्वास्थ्य का सतत् निरीक्षण करें। स्वास्थ्यकर्मियों की कमी होने पर जीवनदीप समिति के माध्यम से व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57