Advertisement

रायपुर : कार डीलर के ऑफिस में बदमाशों ने की तोड़फोड़, 2 गिरफ्तार, ऑडी कार की कागजात को लेकर हुआ विवाद

रायपुर :- जीई रोड स्थित एक ऑटो डील के ऑफिस में 2 बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे बदमाश की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जीई रोड स्थित एसएन मोटर्स के कार डीलर ने साहिल जैन को ऑडी कार बेची थी।

जिसके बीमा के कागजात लेने शुक्रवार देर शाम साहिल अपने दोस्त अमन जैन के साथ कार डीलर के कार्यालय पहुंचा जहां कारोबारी के नहीं होने पर आक्रोशित होकर आवेश खोकर कार्यालय में तोड़फोड़ कर वहां मौजूद कर्मचारियों की भी डंडे से पिटाई की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्टाफ जैसे तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई लेकिन आरोपी साहिल और अमन ने पूरे ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई जिसके बाद ऑटो डीलर नितिन कृष्णानी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57