Advertisement

प्रथम पुण्यतिथि में याद किए गए, प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी*

 

*प्रथम पुण्यतिथि में याद किए गए, प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी*

*कोरोना गाइड लाइन के साथ जिले में कार्यकर्त्ताओं ने स्व जोगी को श्रध्दासुमन और श्रध्दांजलि अर्पित की।*

*छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया मे जोगी ने दिलाई नई पहचान गरीबों के मसीहा और छत्तीसगढ़ के महानायक थे छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला जोगी ने रखी – विष्णु लोधी*

*डोंगरगढ़। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा छत्तीसगढ़ के महानायक, गरीबों के मसीहा, वंचित, पिछड़े, आदिवासियों के हितैषी, सर्वहारा वर्ग के नेता, छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाने वाले प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी जी की प्रथम पुण्यतिथि आज 29 मई 2021 को है।*

*इस पुण्य अवसर पर स्वर्गीय अजीत जोगी जी को जोगी कांग्रेसी ने याद किया। पार्टी के नेता, पदाधिकारी, सम्मानीय कार्यकर्तागण स्व जोगी जी तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन और श्रद्धांजलि अर्पित किया । इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गरीब, असहाय, बुजुर्ग, अनाथ बच्चों को भोजन-फल वितरण किया, सँगोष्ठी सहित अनेक आयोजन करते हुए स्व जोगी जी को याद किया । इसी कड़ी में जिले के बछेराभाटा के वृद्धा आश्रम में फल, बिस्कीट और मास्क वितरण कर जिला जनता कांग्रेस के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया , जिसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ता स्वर्गीय जोगी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया और उन्हें याद किया।*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

*विष्णु लोधी ने कहा छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र स्वर्गीय अजीत जोगी जी एक युग पुरूष थे जिन्होंने एक गरीब आदिवासी के घर मे जन्म लेकर प्रोफेसर, इंजीनियर, पत्रकार, वकील, आईपीएस, आईएएस, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्यसभा सदस्य, विधायक, सांसद बने, भारतीय राजनीति से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किए। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में पद यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ को पग पग नापे है, गरीब, बंचित, पिछड़े, आदिवासियों के दर्द को जाने समझे, अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जोगी जी ने किसानों को तीन चीजें दी जो किसानों को चाहिए होता है, और वहां महत्वपूर्ण चीज बिजली, पानी और फसल का उचित मूल्य है तीनों चीजें किसानों को जोगी जी ने शपथ लेते ही सर्वप्रथम किसानों को सौगात के रूप में दी । देश में सर्वप्रथम धान का कटोरा छत्तीसगढ़ के किसानों के एक एक दाना धान खरीदी की शुरुआत समर्थन मूल्य में जोगी ने ही की, किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली व फ्री बिजली कनेक्शन दी, किसानों को खेती के लिए फ्री ट्यूबवेल मशीन व बोर खनन कर दी, बिजली बोर्ड का स्थापना, गांव-गांव में स्टॉप डेम, जल स्तर को ऊपर उठाने के लिए गांव-गांव में जोगी डबरी का निर्माण, काम के बदले अनाज योजना, आदि उनके व्दारा लिए गए मुख्य फैसलों में शामिल हैं आज किसानों के हर खेत को मिलने वाला बिजली पानी व धान का उचित मूल्य मिलना जोगी जी के शानदार फैसलों का नतीजा है।*

*विष्णु लोधी ने कहा छत्तीसगढ़ में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखम्ब, अंतराष्ट्रीय स्टेडियम, नई राजधानी की परिकल्पना स्व जोगी ने की थी। अपने तीन साल के कार्यकाल में स्व जोगी जनकल्याणकारी कार्यो के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया मे एक नई पहचान दिलाई और छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला रखी। दूरदृष्टिता की सोच रखने वाले स्व जोगी छत्तीसगढ़ में स्वराज लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की स्थापना किए जिसमें राज्य के हजारों लाखों कार्यकर्ता जुड़े । वर्ष 2018 के विधानसभा में पार्टी गठबंधन को सम्मान जनक 14 प्रतिशत वोट के साथ 7 सीटें मिली।*

*विष्णु लोधी ने कहा स्व जोगी 29 मई 2020 को अपना देह त्याग कर हमेशा के लिए अमर हो गए है लेकिन उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए राज्य के हजारों लाखों जोगी कांग्रेसी आज संकल्पित है। इस मैके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी,दुर्ग जिला प्रभारी नवीन अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष अमर गोस्वामी, शहर अध्यक्ष शुभम चाकोले, जिला सचिव भगवती वर्मा,बिरसीग, राजवीर, संतोष केसरी, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।*

 

भवदीय
विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष
जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
जिला राजनांदगांव

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट=====

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57