Advertisement

कोरबा में इस पोस्ट के जरिये लोगो को किया जा रहा भ्रमित, आप भी रहिए सावधान…

कोरबा :- कोरबा में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में एक वर्ग विशेष के लोगो के लिए कोविड टीकाकरण उनके धार्मिक स्थल पर पहुंचकर करने का दावा किया जा रहा है। खबर की हकीकत तलाशने जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो किसी भी धार्मिक स्थल पर कोई टीकाकरण नहीं चल रहा था। अफसरों ने भी ऐसे किसी भी आदेश लिखित या मौखिक होने से इनकार किया है ऐसे में सवाल जायज है कि आखिर ऐसे पोस्ट फारवर्ड कर क्यों भ्रम की स्थिति निर्मित की जा रही है। मिनी भारत कोरबा को क्यों अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी टीम ने यह भी जानने की कोशिश की अगर कोविड टीकाकरण धार्मिक स्थलों पर नहीं हो रहा तो कहां हो रहा है। कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी ने बताया कि कोरबा जिले में कोविड टीकाकरण के लिए 140 केंद्र बनाए गए है। स्वास्थ्य अमले द्वारा सार्वजनिक भवनो या स्वास्थ्य केंद्रो पर ही लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरबा जिले में अब तक टीकाकरण में काफी बेहतर नतीजे सामने आए है। यहां सभी समुदाय के लोग टीकाकरण के लिए सामने आ रहे है। बावजूद इसके अब भी कई परिवारों ने कोविड टीकाकरण नहीं करवाया है, जबकि हमारे पास टीके की सम्पूर्ण उपलब्धता है। ऐसे में प्रशासन व स्वास्थ्य अमले ने सभी समाज प्रमुखों से टीकाकरण के लिए लोगो को प्रेरित करने मदद की मांग की गई है। टीकाकरण में तेजी लाने मोबाइल यूनिट को वार्डो में पहुँच लोगो को टीके के लिए प्रेरित करने निर्देश दिए गए है ताकि लोगो में टीके को लेकर जो भ्रांतियां है वो उन्हें दूर कर सके। सभी लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सिनेसन के इस काम में सभी समाज और समुदायों के प्रमुखजनो और प्रतिष्ठित नागरिकों की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओ और गैर सरकारी समाज सेवी संगठनों की मदद से भी लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शांति का टापू कहा जाने वाले कोरबा के लोगो को ऐसे में समझना होगा कि ऐसे भ्रांतियां फैलाने वाले लोगो का इसके पीछे मकसद क्या होगा ?

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा जिले में इतने कोविड टीके उपलब्ध

कोरबा जिले में 45 वर्ष से अधिक के लोगो के लिए वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जिले में संचालित 140 केंद्रों में वैक्सीनेशन का कार्य नियमित तौर पर किया जा रहा है। इसके अलावा 05 मोबाइल टीम टीकाकरण हेतु लोगो को प्रेरित करने का कार्य जारी रखे हुए है। कोरबा जिले में आज की स्थिति में 22000 टीके उपलब्ध है।

कोरबा में यहां-यहां लगवाए जा सकते है टीके

कोरबा जिले में नगरीय निकाय में अलावा सभी ग्राम पंचायतों में टीकाकरण का कार्य नियमित जारी है। कोरबा जिले में उपरोक्त-140 टीकाकरण केन्द्रों में जाकर टीके लगवाए जा सकते है।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57