छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG JOB NEWS : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में निकली भर्ती, ये लोग भी कर सकते है आवेदन

CG JOB : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर विभिन्न संवर्ग में 1920 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें वन एवं वन्य प्राणियों के प्रबंधन एवं संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए वन रक्षकों के 1525 रिक्त पदों की भर्ती की स्वीकृति जारी की गई है। इसके साथ ही वन विभाग के प्रशासनिक इकाईयों में विभागीय एवं कार्यालयीन कार्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहायक ग्रेड-3 के 187, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के 30, शीघ्र लेखक के 34, वाहन चालकों के 144 पद सहित कुल 395 पद शामिल किए गए हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रिक्त पदों का विवरण

पदनाम: वन रक्षक
रिक्त पदों की संख्या: 1525

पदनाम: सहायक ग्रेड-3
रिक्त पदों की संख्या: 187

पदनाम: डाटा एण्ट्री ऑपरेटर
रिक्त पदों की संख्या: 30

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पदनाम: शीघ्र लेखक
रिक्त पदों की संख्या: 34

पदनाम: वाहन चालक
रिक्त पदों की संख्या: 144

गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देश पर त्वरित पहल करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री मोहम्मद अकबर कुशल के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा उक्त पदों पर शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के तत्काल बाद इन पदों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वन विभाग द्वारा रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं त्वरित गति से करने के उद्देश्य से वनरक्षक, सहायक ग्रेड-3, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, शीघ्रलेखकों के पदों की भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!