Advertisement

रायपुर में दीवान के अंदर मिला महिला का शव, 2 दिन तक लाश के ऊपर सोता रहा पति

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला की दीवान के अंदर लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस वारदात में चौंकाने वाली बात ये है कि जिस पलंग के अंदर लाश मिली है, उस पलंग के ऊपर पति 2 दिन तक सोता रहा.

दरअसल, राजधानी के लालपुर में महिला की हत्या हुई है. महिला की लाश घर के दीवान पलंग के अंदर मिली है. दो दिन पहले हत्या की गई है. पति उसी दिवान के ऊपर दो दिनों से सोता रहा.

बताया जा रहा है कि बदबू आने पर पति ने पुलिस को सूचना दी. मृतका का नाम बबिता साहू है. पुलिस को मृतका के पति कीर्तन साहू पर शक है. पुलिस जांच में जुटी है. टिकरापारा थाना क्षेत्र का मामला है.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

पुलिस ने बताया कि फिलहाल पति पर शक है, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस वारदात में चौंकाने वाले खुलासा होने की आशंका है. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, जल्द मामले का खुलासा होगा कि आखिर कातिल कौन है और क्यों खूनी वारदात को अंजाम दिया है.

मामले की जानकारी देते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि, परसो की बात है. परसो इवनिंग के आस-पास की बात है. प्रथम दृष्टि में ये पाया गया है कि पति कीर्तन साहू ने गला दबाकर पत्नी कि हत्या की है. कल साम को पति ने रिपोर्ट की और बताया कि पति प्रथम दृष्टि में पति आरोपी साबित हो रहा है.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM