अंबिकापुर: गुदरी सब्जी बाजार हुआ स्थानांतरित, एक और वार्ड कंटेन्मेंट जोन घोषित…

संजू रजक ब्यूरो चीफ अम्बिकापुर 29 मई 2021 शहर के मध्य स्थित गुदरी बाजार में स्थानाभाव के कारण सब्जी खरीददारो के अत्यधिक भीड़ होने से कोरोना संक्रमण के खतरे को दृष्टिगत रखते हुए थोक एवं फुटकर सब्जी बाजार को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए अस्थाई।रूप से कलाकेंद्र मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया है।
एसडीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त सब्जी विक्रेताओं को कलाकेंद्र मैदान में शारीरिक दूरी एवं कोविड संबंधित नियमो का पालन करते हुए सब्जी विक्रय करेंगे। नियमो के उल्लंघन पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वार्ड क्रमांक 01,05,व 47 कंटेन्मेंट जोन

एसडीएम एवं इंसिडेंट कमांडर अम्बिकापुर प्रदीप साहू द्वारा जारी आदेशानुसार वार्ड क्रमांक 47 गंगापुर वार्ड में कंटेन्मेंट जोन की चैहद्दी पूर्व दिशा रिंग रोड में गंगापुर मोड़ से शिव मंदिर तक, पश्चिम में शिव मंदिर से तुलसी गुप्ता के मकान तक, उत्तर में दिलीप सिंह के मकान से गंगापुर मोड़ तक तथा दक्षिण में तुलसी गुप्ता के मकान से दिलीप सिंह के मकान तक है। कंटेन्मेंट जोन के लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री जोगेंद्र सिंह तथा पर्यवेक्षण अधिकारी उप अभियंता श्रीमती प्रियंका पटेल को बनाया गया है।