Advertisement

जी7 वित्त मंत्रियों ने अमेरिकी ऋण संकट के मद्देनजर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता पर की चर्चा

जी7 वित्त मंत्रियों ने अमेरिकी ऋण संकट के मद्देनजर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता पर की चर्चा

टोक्यो: जी7 देशों के वित्त मंत्रियों ने शनिवार को बढ़ती अनिश्चितता के प्रति चेताते हुए अमेरिकी बैंकों की विफलता को लेकर जारी चिंता के बीच वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने की बात कही।
जापानी शहर निगाटा में हुई बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में जी7 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों ने कहा कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के बारे में बढ़ती अनिश्चितता के बीच हमारी व्यापक अर्थ नीति में सतर्क और चुस्त तथा लचीला रहने की आवश्यकता है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को समाप्त तीन दिवसीय बैठक पर अमेरिकी ऋण सीमा गतिरोध के बारे में चिंताएं हावी रहीं, हालांकि बयान में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बयान में कहा गया, हम वित्तीय क्षेत्र के विकास की निगरानी के लिए पर्यवेक्षी और नियामक प्राधिकरणों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे और वित्तीय स्थिरता तथा वैश्विक वित्तीय प्रणाली के लचीलेपन को बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेंगे।

संयुक्त बयान के अनुसार, जी7 केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों ने भी ऊंची मुद्रास्फीति से लड़ाई और अपेक्षित मुद्रास्फीति पर लगाम सुनिश्चित करने की कसम खाई।

जापान की सरकारी समाचार एजेंसी क्योदो ने शनिवार को बताया कि इस साल अप्रैल में कार्यभार संभालने वाले बैंक ऑफ जापान के गवर्नर कजुओ उएदा ने कहा कि जापानी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में नरमी जारी रखेगा क्योंकि मुद्रास्फीति जो फिलहाल उसके लक्ष्य से ज्यादा है इस साल के उत्तरार्ध में गिरेगी।

यह बैठक 19 मई से 21 मई तक हिरोशिमा में जी7 नेताओं के शिखर सम्मेलन के क्रम में आयोजित की गई थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57