Advertisement

‘द केरल स्टोरी’ ने 9वें दिन की शानदार कमाई, 100 करोड़ के क्लब में शामिल…सलमान खान की फिल्म को छोड़ा पीछे

‘द केरल स्टोरी’ ने अपनी रिलीज़ के नौ दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 112.99 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रोडक्शन हाउस ‘सनशाइन पिक्चर्स’ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि फिल्म ने शनिवार को 19.5 करोड़ रुपए की कमाई की है, इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 112.99 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। वहीं ‘द केरल स्टोरी’ ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का कलेक्शन पार कर लिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ कलेक्शन पूरी तरह 110 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा था।सुदिप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म को 12 मई को 37 देशों में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म में अदा शर्मा ने अभिनय किया है। ‘द केरल स्टोरी’ में दिखाया गया है कि कैसे केरल की महिलाओं का जबरन धर्मांतरण कराकर उन्हें आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट में भर्ती किया गया। पश्चिम बंगाल ने फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया है जबकि तमिलनाडु के मल्टीप्लेक्स ने कानून एवं व्यवस्था को लेकर फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों ने इसे कर-मुक्त दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47