ताजा ख़बरेंदेश

40 बंदरों की मौत से मचा हड़कंप, जहर देकर मारने की आशंका, जांच शुरु

उत्तर प्रदेश। हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में करीब 40 बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जंगल और आम की बाग में करीब 500 मीटर के दायरे में बंदरों के शव पड़े मिले। मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव का है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ग्रामीणों ने सोमवार सुबह गंग नहर के जंगल और आम की बाग में 40 बंदरों के शव देखे। कुछ बंदर बेहोशी की हालत में थे। जबकि कुछ तड़प रहे थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीण गुड़ में जहर देकर बंदरों को मारने का आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि जहां बंदर मृत मिले हैं वहीं एक बोरे में भारी मात्रा में गुड़ भी मिला है। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम बंदरों को एक एक कर गाड़ी में रखा। पोस्टमॉर्टम के लिए उन्हें पशु चिकित्सालय हापुड़ भेजा गया है। गुड़ के सैंपल लिए गए हैं।

पोस्टमॉर्टम के बाद बिसरा को सुरक्षित रखा जाएगा। बिसरा को आईवीआरआई मथुरा भेजकर फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी। जिससे पता चल सके कि क्या इन बंदरों को किसी ने जहर दिया है। इसके अलावा मौके से मिले गुड़ को भी लैब भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जूटी हुई है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!