Advertisement

मैकओएस में नया ग्रुप कॉलिंग फीचर पेश कर रहा व्हाट्सएप

मैकओएस में नया ग्रुप कॉलिंग फीचर पेश कर रहा व्हाट्सएप

केशरी साहू/ न्यूज रिपोर्टर/मेटा-स्वामित्व वाला व्हाट्सएप मैकओएस डिवाइसों पर एक नया ग्रुप कॉलिंग फीचर शुरू कर रहा है, जो यूजर्स को चुनिंदा प्रतिभागियों के साथ ग्रुप कॉल करने की अनुमति देगा।
ड्ब्ल्यूबीटा इंफो के मुताबिक, पहले ग्रुप कॉल शुरू करना संभव नहीं था, क्योंकि बटन या तो डिसेबल था या मैकओएस पर काम नहीं कर रहा था।

हालाँकि, व्हाट्सएप बीटा के लेटेस्ट अपडेट में, कॉल बटन (ऑडियो और वीडियो) आखिरकार उपलब्ध हैं, और यूजर्स अब एक ग्रुप कॉल शुरू कर सकते हैं।

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि नए फीचर यूजर्स को उन लोगों के साथ एक ग्रुप कॉल करने की भी अनुमति देगा, जो एक ही ग्रुप में नहीं हैं।

बस कॉल्स टैब खोलें और क्रिएट कॉल बटन पर टैप करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

ऐप के इस सेक्शन में यूजर्स उन लोगों को चुनकर एक नया ग्रुप कॉल बना सकते हैं, जिन्हें वे कॉल में जोड़ना चाहते हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यूजर्स इस सेक्शन में अधिकतम 7 लोगों को चुन सकेंगे, लेकिन बाद में ग्रुप ऑडियो कॉल में अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अन्य सभी सुधारों के साथ ग्रुप कॉल करने का फीचर कुछ बीटा टेल्टर्स के लिए उपलब्ध है।

इस बीच, व्हाट्सएप कथित तौर पर एंड्रॉइड पर एक ब्रॉडकास्ट चैनल कन्वर्सेशन पर काम कर रहा है, जिसमें 12 नए फीचर शामिल हैं।

फीचर्स में कन्वर्सेशन में एक मैसेजिंग इंटरफेस, वेरिफिकेशन स्टेटस, फॉलोअर्स की संख्या, म्यूट नोटिफिकेशन बटन, हैंडल, वास्तविक फॉलोअर्स की संख्या, शॉर्टकट, चैनल डिस्क्रिप्शन, म्यूट नोटिफिकेशन टॉगल, विजिबिलिटी स्टेटस, प्राइवेसी और रिपोटिर्ंग शामिल हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57