Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में बंटेगा छत्तीसगढ़ का ’कोविड कवच’

इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर राज्य के हर्बल उत्पादों के गिफ्ट हैंपर दूतावासों में बांटे जाएंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लांच किया गिफ्ट हैम्पर

अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के मद्देनजर ट्राइफेड ने इन उत्पादों का किया है चयन

राज्य के हर्बल उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दर्जा और मान्यता मिल जाएगी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर, 29 मई 2021इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश-विदेश में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों की धूम रहेगी। इन प्रतिष्ठित समारोह के प्रतिभागियों को गिफ्ट हैम्पर के रूप में राज्य में तैयार और डिजाइन्ड ‘कोविड कवच‘ भेंट किया जाएगा। इसे एक इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में हर्बल उत्पादों से डिजाइन्ड किया गया है। इस खास गिफ्ट हैम्पर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में लांच किया।
गौरतलब है कि विभिन्न भारतीय दूतावासों और ट्रायफेड इंडिया के बीच हुए एक समझौते के तहत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों में भाग ले रहे प्रतिभागियों को उपहार हर्बल उत्पाद गिफ्ट किए जाने है।
इसके लिए ट्राइफेड इंडिया ने छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों का चयन किया है। समारोह में भेंट किए जाने वाले गिफ्ट हैम्पर में आर्गेनिक बस्तर काजू, वाइल्ड फारेस्ट हनी, ग्रीन टी, आंवला कैंडी, इमली कैंडी, आंवला पाचक, चिरौंजी दाना और विभिन्न प्राकृतिक अव्यवयों से निर्मित हर्बल साबुन एवं फेस पैक शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने लघु वनोपजों के माध्यम से वनवासियों की नई आर्थिक ताकत देने के लिए नई रणनीति के तहत काम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर अब 52 की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के माध्यम से इनके संग्रहण तथा वन-धन केन्द्रों में प्रसंस्करण का काम किया जा रहा है। प्रसंस्करण का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाता है। इसका वितरण छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के नाम से किया जाता है। थोड़े ही समय में अपनी गुणवत्ता के कारण राज्य के इन हर्बल उत्पादों ने देशभर में पहचान बना ली है। इन उत्पादों में छत्तीसगढ़ के वनों की गुणवत्ता और शुद्धता रची-बसी होती है।
ट्राइफेड इंडिया भारत सरकार की एक एजेंसी है, जो जनजातीय कल्याण के लिए उनके द्वारा निर्मित तथा उत्पादित वस्तुओं को प्रोत्साहित करने का काम करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाले हर्बल उत्पादों की तलाश करते हुए ट्राईफेड ने छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों को उपहार स्वरूप भेंट के लिए उपयुक्त पाया है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले समारोहों को पूरे विश्व में प्रतिष्ठा प्राप्त है। टेलीविजन पर इसका प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाता है। छत्तीसगढ़ हर्बल गिफ्ट हैंपर्स योग के प्रति उत्साही लोगों को न्यूयार्क, यूएसए में भारतीय दूतावास की तरफ से दिए जाएंगे। साथ ही इन्हें नई दिल्ली में भी विभिन्न विदेशी दूतावासों को भेंट किया जाएगा। ट्रायफेड द्वारा की गई इस पहल से छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों को सही मायनों में अंतर्राष्ट्रीय दर्जा और मान्यता मिलेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57