Aaj Ka Panchang 18 May 2023: गुरुवार को विष्णु जी की पूजा का बना है योग, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 18 May 2023: पंचांग के अनुसार  18 मई 2023, गुरुवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज मेष राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार  18 मई 2023, को ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है. जो रात 9 बजकर 44 तक रहेगी. इसके बाद ज्येष्ठ मास की अमावस्या की तिथि आरंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है. आज ही प्रदोष व्रत रखा जाएगा.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
18 मई 2023 को पंचांग के अनुसार अश्विनी नक्षत्र रहेगा. अश्विनी नक्षत्र तीन तारों से मिलकर बना है. अश्विनी नक्षत्र की आकृति अश्वमुख की भांति है. अश्विनी नक्षत्र आकाश मंडल में प्रथम नक्षत्र है. अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वालों की राशि मेष तथा नक्षत्र स्वामी केतु होता है. अश्विनी नक्षत्र जातक में जन्मे बालक तेज दिमाग के होते हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार  18 मई 2023, गुरुवार को राहुकाल दोपहर: 1 बजकर 59 मिनट से शाम: 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

18 मई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 May 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: ज्येष्ठ
पक्ष: कृष्ण
दिन: गुरुवार
ऋतु: ग्रीष्म
तिथि: चतुर्दशी – 21:44:36 तक
नक्षत्र: अश्विनी – 07:22:48 तक
करण: विष्टि – 10:04:24 तक, शकुन – 21:44:36 तक
योग: सौभाग्य – 19:35:58 तक
सूर्योदय: 05:28:57 AM
सूर्यास्त: 19:06:20 PM
चन्द्रमा: मेष राशि
राहुकाल: 13:59:49 से 15:42:00 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:50:24 से 12:44:53 तक
दिशा शूल: दक्षिण

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 10:01:24 से 10:55:54 तक, 15:28:22 से 16:22:52 तक
कुलिक: 10:01:24 से 10:55:54 तक
कंटक: 15:28:22 से 16:22:52 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 17:17:21 से 18:11:51 तक
यमघण्ट: 06:23:26 से 07:17:56 तक
यमगण्ड: 05:28:57 से 07:11:07 तक
गुलिक काल: 08:53:18 से 10:35:28 तक