Advertisement

सरगुजा: कोरोना संक्रमित 6 साल के बच्चे की मौत, 2 बच्चों का उपचार जारी

सरगुजा: कोरोना संक्रमित 6 साल के बच्चे की मौत, 2 बच्चों का उपचार जारी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित 6 साल के बालक की मौत हुई है। जबकि दो अन्य जिनमें एक की आयु नौ महिने और एक अन्य की आयु चार महिने है, उनमें भी कोविड के लक्षण पाए गए हैं। हालाँकि मृतक बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर यह भी बताया गया है कि उसे जन्मगत कई विसंगतियाँ थीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिस बच्चे की मौत हुई है वो उदयपुर ब्लॉक का बताया गया है, इसका उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी था। इस बच्चे के अतिरिक्त दो अन्य बच्चों का उपचार भी मेडिकल कॉलेज में जारी है।

सीएमएचओ सिसोदिया ने जानकारी दी है कि, बच्चों में कोविड के लक्षण पूर्व में भी देखे गए हैं, लेकिन मौत का मामला पहला है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ लाखन सिंह ने स्पष्ट किया है कि बच्चे को जन्म से ही कोई बीमारी थी। उपचार के दौरान प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती गयी, और इसी बीच कोरोना का संक्रमण भी हुआ। बच्चे की मौत हो गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47