Advertisement

कांग्रेस, करप्शन और कॉम्पटिशन का आरोप लगा कर भाजपा ने सोनिया, राहुल पर साधा निशाना

कांग्रेस, करप्शन और कॉम्पटिशन का आरोप लगा कर भाजपा ने सोनिया, राहुल पर साधा निशाना

नई दिल्ली:कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर भाजपा का हमला लगातार जारी है। अब भाजपा ने एक कार्टून पोस्टर जारी करते हुए सीधे-सीधे सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, कांग्रेस, करप्शन और कॉम्पटिशन.यही इनका सच है!
भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जारी किए गए इस कार्टून पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार को दिखाते हुए यह कटाक्ष किया गया है कि कांग्रेस में करप्शन का कॉम्पटिशन चल रहा है और सिद्दारमैया पर डीके शिवकुमार की तुलना में भ्रष्टाचार के ज्यादा मामले होने की बात कहते हुए अप्रत्यक्ष रूप से यह कहने की कोशिश की गई है कि चूंकि सिद्दारमैया पर भ्रष्टाचार के ज्यादा मामले हैं इसलिए गांधी परिवार ने उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया है। इसमें राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नेशनल हेराल्ड घोटाले का भी जिक्र किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इससे पहले भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने गुरुवार को ही दिन में एक कार्टून पोस्टर जारी करते हुए यही आरोप लगाया था कि भ्रष्टाचार के ज्यादा मामलों के कारण ही सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री बनाया गया है और अब गांधी परिवार को खुश रखने के लिए असलियत में सरकार चलाने वाले डीके शिवकुमार कर्नाटक को एक एटीएम बना देंगे। हालांकि उस कार्टून पोस्टर में सोनिया गांधी शामिल नहीं थी।

लोक सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अब भाजपा ने सरकार गठन से पहले ही कर्नाटक की उप-क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करने और राज्य के प्रभावशाली लिंगायत एवं अनुसूचित जाति को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए राज्य में कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है ताकि विधान सभा चुनाव में पार्टी का साथ छोड़ने वाले लिंगायत मतदताओं को लोक सभा चुनाव से पहले फिर से भाजपा के पाले में लाया जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57