छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

‘अधिकारी मुझ पर गंदी नजर रखते हैं’…, महिला आरक्षक ने प्रताड़ना का आरोप लगाकर दी आत्मदाह की धमकी

कांकेर। जिले में महिला पुलिस आरक्षक ने अपने वरिष्ठ आधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरक्षक ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आत्मदाह करने की धमकी दी है। कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षक पद्मिनी साहू कार्यालय कांकेर में महिला प्रकोष्ठ में कार्यरत है। महिला आरक्षक पद्मिनी साहू ने अधिकारियों पर गंदी नीयत रखने का भी आरोप लगाया है। उसने अपने ज्ञापन में लिखा है कि वो अविवाहित है और उस पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी गंदी नजर रखते हैं। जब उसने उनकी डिमांड को पूरा नहीं किया, तो अब उसे प्रताड़ित कर रहे हैं, इन सबसे तंग आकर वो 19 मई को कलेक्टर कार्यालय परिसर में आत्मदाह करना चाहती है, इसके लिए अनुमति दें। महिला आरक्षक ने की शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इधर महिला सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनीता नेताम ने आरक्षक पद्मिनी साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने एसपी शलभ सिन्हा को इससे संबंधित शिकायत सौंपी है। उसने कहा कि आकस्मिक चेकिंग में आरक्षक पद्मिनी साहू और आरक्षक सपना सिंह बिना बताए गैरहाजिर पाई गई थी, जबकि रजिस्टर में अटेंडेंस दर्ज था। नोटिस जारी करने पर सपना सिंह तो वापस लौट आई और नोटिस का जवाब दिया, लेकिन पद्मिनी साहू ने उसके साथ बदतमीजी की, जातिगत गाली दी और देख लेने की धमकी दी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!