Advertisement

निर्माणाधीन मकान से चोरी करने वाला आरोपी बिश्रामपुर पुलिस के चंगुल में

निर्माणाधीन मकान से चोरी करने वाला आरोपी बिश्रामपुर पुलिस के चंगुल में

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर/ निर्माणाधीन मकान से 38,000 रू का विद्युत तार चोरी कर ले जाने वाला आरोपी को विश्रामपुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान धर दबोचा ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर निवासी राजेश जैन ने विश्रामपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम के महावीर पारा निर्माणाधीन मकान में वायरिंग का काम चल रहा था जिसके लिए 38000 रू का विद्युत तार खरीद कर रखा हुआ था। वायरिंग का कार्य प्रकाश ठाकुर एवं गणेश कर रहे थे। 12 मई को काम करके वे चले गए। सुबह 13 मई को जब काम करने पहुंचे तो दरवाजा खुला पाया। अज्ञात चोरों ने वायरिंग किया गया तार को खीच कर चलते बने 38,000 रू मूल्य के वायरिंग का तार लेकर अज्ञात चोर चलते बने ।पुलिस ने राजेश जैन के शिकायत पर धारा 457 ,380 विवेचना कर रही थी साथ ही चोरों को पकड़ने के लिए अपने स्तर से मुहिम चलाई हुई थी। बीती रात चोरी की नियत से घूम रहा सरफराज अंसारी आत्मक जाहिर अंसारी उम्र 28 वर्ष निवासी शांति नगर शिवनंदनपुर को पेट्रोलिंग पार्टी ने घेराबंदी कर धर दबोचा और थाना लेकर पहुंचा तो आरोपी ने राजेश जैन के घर चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किए हुए माल का ठिकाना बताया पुलिस ने बताए ठिकाने पर दबिश देकर चोरी की सभी माल बरामद करने में सफलता पाई है। आदतन चोरी की आरोपी सरफराज अंसारी ने इससे पूर्व गई चोरी की घटनाओं का अंजाम दे चुका है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो ,सहायक उपनिरीक्षक शशि तिवारी ,सोहन सिंह, प्रवीण राठौर,प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी , ललन सिंह आरक्षक बिहारी पांडे , उमेश राजवाड़े का प्रशंसनीय योगदान रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57